- जगह-जगह गड़्ढे होने से निकलना हो रहा दूभर
- सीसी निर्माण को लेकर आमंत्रित किए गए टेंडर
संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर। जल्द ही तीन करोड़ से जर्जर बंडा चौराहा सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए टेंडर आमंत्रित किए गए हैं।
करीब आठ-नौ साल पहले नगर के पकड़िया चौराहा से असम हाईवे के बंडा चौराहा तक सड़क का निर्माण कराया गया था। अब सड़क पर कई जगह गड्ढे हो गए हैं। लोगों को आवागमन में दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं। इस क्षतिग्रस्त सड़क की पूर्व में कई बार मरम्मत कराई जा चुकी है। मौजूदा समय में सड़क की हालत फिर खराब हो गई है।
इस मार्ग से आवागमन में लोगों को असुविधा होती है। अब इस सड़क को दुरुस्त कराने की कवायद शुरू की गई है। तीन करोड़ से सड़क का दोबारा निर्माण कराया जाएगा।
-
सड़क निर्माण से दिक्कत होगी दूर
फोटो 8-
पकड़िया चौराहा से लेकर असम हाईवे तक कई जगह गड्ढे हैं। इससे वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कत होती है। सड़क निर्माण से काफी सुविधा हो जाएगी।
- सुभाष गुप्ता, कायस्थान
फोटो 7-
इस सड़क की दो-तीन बार पहले भी मरम्मत हो चुकी है, लेकिन एक बार फिर स्थिति काफी खराब है। सड़क निर्माण की लंबे समय से मांग की जा रही थी। जो अब जाकर पूरी हुई है।
- महेश आजाद, पूर्व सदस्य, नगर पालिका
-
पूरनपुर में पकड़िया चौराहा से लेकर असम हाईवे के बंडा चौराहा तक मार्ग का तीन करोड़ रुपये से दोबारा निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए टेंडर आमंत्रित किए गए हैं।
- शशांक भार्गव, प्रभारी अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी