फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी बारिश के साथ ओलावृष्टि से बदला मौसम

Sat, 22 Apr 2017 10:38 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
विज्ञापन
पेड़ ‌िगगिरे
विज्ञापन

विज्ञापन
पिछले दिनों से तापमान काफी बढ़ रहा था। गर्मी के कारण लोग परेशान थे। शनिवार की सुबह करीब नौ बजे एकाएक काले बादल छाए और आंधी के साथ बारिश शुरू हुई। कुछ जगहों पर ओले भी पड़े। हालांकि शहर में कुछ देर ही बारिश हुई लेकिन इससे कार्यालय एवं बाजार आने जाने वाले  लोगों को परेशान होना पड़ा। दूसरी ओर तापमान गिरने से गर्मी से परेशान लोगों ने राहत महसूस की। जिला कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि गेहूं की तैयार फसल बारिश में भीगने से नम हो गई जिससे कटाई पर असर पड़ा है वहीं गन्ना और आम की फसल के लिए बारिश वरदान साबित हुई है।
विज्ञापन

मझोला। शनिवार की सुबह को मौसम एकाएक बदल गया और धुंध छानेे के बाद आंधी चली साथ ही बारिश और ओलावृष्टि भी हुई। इसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज की और लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। वहीं बारिश के कारण गेहूं की कटाई प्रभावित हो गई। दूसरी तरफ गन्ना के लिए बारिश काफी फायदेमंद रही। इस आंधी से मझोला डूनीडाम मार्ग पर ग्राम गिधौर के समीप एक पेड़ गिर गया जिसेस मार्ग पर दो घंटे तक आवागमन बंद रहा। सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने पेड़ हटवाकर यातायात शुरू कराया।
विज्ञापन

जमुनिया। सुबह को एकाएक तेज हवा के साथ बारिश हुई। लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं खेतों में चल रही गेहूं की कटाई प्रभावित हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें