फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज हवा के साथ बूंदाबांदी, फिर धूप निकली

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम ने एक बार फिर करवट बदली। सुबह से ही बादल छा गए। तेज हवा चली और उसके बाद तीन बार हल्की बूंदाबांदी हुई। हालांकि उसके बाद कम तीव्रता की धूप भी निकल आई। बुधवार और गुरुवार को भी तेज हवा के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बूंदाबांदी भी हो सकती है। इसके बाद छुटपुट बादलों को छोड़कर बाकी समय फिलहाल आसमान साफ रहेगा।
विज्ञापन

भूमध्य सागर से उठे पश्चिमी विक्षोभ का असर तराई इलाके में देखा गया। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 32.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। भोर होते ही 14 से 32 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा का झोंका आया। फिर बूंदाबांदी होने लगी। कुछ देर बाद बूंदाबांदी थम गई। कम तीव्रता की धूप निकल आई। उसके बाद दोपहर लगभग 3:30 बजे एक बार फिर बादल छा गए और बूंदाबांदी शुरू हो गई। मगर, यह कुछ ही देर तक रही। शाम को भी बादल छाए रहे।
मौसम विभाग ने बुधवार को भी तेज गति से हवा चलने और बूंदाबांदी या हल्की मध्यम बारिश होने की भविष्यवाणी की है। लखनऊ आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. जेपी गुप्ता के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर अभी बरकरार है। इसके चलते अगले 24 घंटे तक कुछ इलाकों में तेज गति से हवा चलेगी। बूंदाबांदी या हल्की मध्यम गति की बारिश सकती है। हालांकि इसके बाद पांच दिन तक आंशिक बादल छाए रहने के अलावा अधिकांश समय आसमान साफ रहेगा। कम तीव्रता की धूप निकलेगी, लेकिन वातावरण में उमस बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें