फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादल छाए, आज और कल हो सकती है बारिश

सार

बुधवार की दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदल गया।अगर बारिश होती है तो किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
बुधवार को सुबह से ही आसमान में दिनभर छाये रहे बादल। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत। बुधवार की दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदल गया। अगले दो दिन तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश होने की संभावना मौसम विशेषज्ञ जता रहे हैं।
विज्ञापन

बुुधवार दोपहर को काली घटाएं छा गईं। जिले में कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी भी हुई। बादल और ठंडी हवाओं से एक तरफ मौसम खुशगवार हुआ तो दूसरी तरफ किसानों की चिंता बढ़ है। धान की फसल तैयार खड़ी है। अगर बारिश होती है तो किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि बृहस्पतिवार और शुक्रवार को तेज बारिश आ सकती है। उन्होंने बताया कि आसपास के जिलों में बुधवार को बारिश हुई भी है। बताया कि अगर तेज बारिश होती है तो फसलों को नुकसान संभव है। किसानों को चाहिए कि अगर बारिश का पानी खेतों में भर जाए तो उसे तत्काल निकालने की व्यवस्था करें। उन्होंने बताया कि शनिवार के बाद से मौसम फिर सामान्य होने की संभावना है। तापमान में भी गिरावट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें