फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवा चलने के बाद हुई बारिश ने दी गर्मी से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। एक सप्ताह से पड़ रही भीषण गर्मी से जिले वासियों को कुछ राहत मिली। दिनभर की उमस के बाद शुक्रवार रात को अचानक मौसम बदला। तेज हवा चलने के बाद बारिश हुई। विशेषज्ञ की माने तो किसानों के लिए भी फायदेमंद है। फसल को कोई नुकसान नहीं है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह से ही तेज धूप खिली हुई थी। उमस भरी गर्मी में लोग बेहाल थे। दोपहर में कुछ हवा चली मगर, वह गर्म थपेड़ों का एहसास कराती रही। देर शाम आठ बजे के आसपास मौसम ने करवट ली। बादल आना शुरू हुए। फिर तेज हवा चलने लगी। रात नौ बजे बारिश हुई तो लोगों को गर्मी से राहत महसूस हुई। तापमान अधिकतम 37 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उधर, हर बार की तरह हवा चलने और बारिश शुरू होते ही बिजली गुल हो गई।
कृषि विशेषज्ञ डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि अभी अधिक बारिश नहीं है। मगर आने वाले दिनों में तेज बारिश के आसार है। शुक्रवार को हुई बारिश किसानों के लिए फायदेमंद साबित हुई है। कोई नुकसान फसल को नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें