फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी चार दिन और भीषण गर्मी झेलने के लिए तैयार रहिए

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बीते दो सप्ताह से पड़ रही भीषण गर्मी से फिलहाल तो इस हफ्ते अभी शुक्रवार तक चार दिन तक निजात नहीं मिलने वाली। हालांकि इस बीच आंशिक बादल छाए रह सकते हैं और तेज हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। मगर, 20 जून से मौसम का मिजाज बदलेगा। तेज हवा और बारिश की शुरूआत होने से तापमान में 3.0 से 4.0 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन

इस साल लॉकडाउन लागू होने से सड़कों पर यातायात और कारखाने के मार्च से मई तक बंद थे। इससे वातावरण में प्रदूषण की मात्रा काफी हद तक घट गई थी। इसके परिणाम स्वरूप मई तक तो मौसम फरवरी-मार्च जैसा बना रहा। मगर, अनलॉक के बाद कारखाने और यातायात के साधन चलने से हवा में प्रदूषण की मात्रा बढ़ी तो भीषण गर्मी का प्रकोप प्रारंभ हो गया। बीते दो सप्ताह से न्यूनतम तापमान 26.0 से 28.0 और अधिकतम 36.0 से 40.0 डिगी सेल्सियस तक पहुंच रहा है। सोमवार को भी न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस तक रिकार्ड किया गया। कुछ दिन से रोजाना सुबह हल्की बूंदाबांदी होने के बाद चटक धूप निकलती है। फिर पूरे दिन भीषण गर्मी पड़ती है। अब बंद कमरों में पंखे और कूलर भी गर्म हवा फेंक रहे हैं। सोमवार को चटक धूप के बीच हल्की मध्यम हवा भी चली, मगर गर्मी का प्रकोप जस का तस रहा।
अभी इस सप्ताह के शुरूआती चार दिन भीषण गर्मी का प्रकोप बना रहेगा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएस कुशवाहा का कहना है कि 25 जून से पहले मानसून उत्तर प्रदेश में आने के आसार हैं। केरल से मानसून जिस गति से आगे बढ़ रहा है, उससे 21 जून या उससे पहले भी आ सकता है। उससे पहले प्री-मानसून के रूप में हल्की बारिश होगी और मध्यम गति की हवा चलेगी। इस सप्ताह के अंत में ठीकठाक बारिश होने से ़तापमान में गिरावट आएगी और भीषण गर्मी से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें