तीसरे दिन भी बर्फीली हवाओं के कारण ठंडक में इजाफा हो गया। तीन दिन से धूप न निकलने के कारण मुश्किलें और बढ़ गईं। सर्द हवाओं के कारण तापमान लगातार गिर रहा है। रविवार को न्यूनतम तामपान 4.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस वर्ष का अब तक का सबसे कम तापमान है।
रविवार सुबह कोहरा कुछ कम होने पर लोगों को धूप निकलने की उम्मीद थी, लेकिन शाम तक सूरज ने दर्शन नहीं दिए। छुट्टी होने के कारण काफी कम लोग घरों से बाहर निकले। जो लोग घरों से बाहर निकल रहे थे, वह भी पूरी तरह पैक होकर। उधर, प्रशासन और नगरपालिका द्वारा ठंड से बचाव को चौराहों, मोहल्लों में लगाए गए अलाव के पास लोेग आग सेंकते नजर आए।
ये रहा तापमान
दिनांक न्यूनतम अधिकतम
11 जनवरी 4.6 13.9
10 जनवरी 5.1 14
09 जनवरी 6.3 16.3
08 जनवरी 6.5 16.2
07 जनवरी 7.1 16.9