फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच डिग्री पर पहुंचा पारा जनजीवन अस्त-व्यस्त

Sat, 10 Jan 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
दिन भर ठंडी हवाएं चली जिससे जनजीवन प्रभावित रहा। पारा लुढ़ककर 5.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। अधिकतम पारा 14 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शहर में सन्नाटे जैसा महौल रहा। शाम को लोग अपने घरों में कैद हो गए।
विज्ञापन

दिन ब दिन लुढ़क रहे पारे ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। शनिवार को सुबह कोहरा नहीं था लेकिन बर्फीली हवाआें से हाड़ कंपाने वाली ठंड लोगों ने महसूस की। स्कूली बच्चे गर्म कपड़ों के बावजूद कंपकंपाते हुए स्कूल जाते देखे गए। पूरे दिन सूर्य भी निकला जिससे लोग घरों में कैद रहे। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और बाजार में भी जरूरी खरीददारी करने वाले ही दिखे।
अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी नाम मात्र की भीड़ नजर आई। बाइक से निकलने वाले लोग कंपकंपाते हुए जा रहे थे। शाम होते ही ठंड और बढ़ गया जिससे लोगों घरों में आग जलाकर हाथ सेंकते रहे। यही हाल ग्रामीण क्षेत्रों का भी रहा।
विज्ञापन

अलाव जलना सिर्फ औपचारिकता, रोष
पूरनपुर। कड़ाके की ठंड में जलवाए जा रहे अलाव में औपचारिकता हो रही है। अलाव में नाममात्र की लकड़ी मिलने पर सपा नेताओं ने तहसीलदार से इसकी शिकायत की है।
राजस्व विभाग की ओर से नगर के कुछ स्थानों पर सुबह और शाम को अलाव जलवाए जा रहे हैं। अलाव के लिए नाम मात्र की लकड़ी रख कर कर्मचारी गायब हो जाते हैं। इससे कुछ ही देर बाद अलाव की आग बुझ जाती है। शनिवार को एसडीएम कार्यालय के समीप अलाव में नाममात्र की लकड़ी रखी मिलने पर सपा नेता और जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद मियां उर्फ छोटे और नजमुल हसन खां ने रोष व्यक्त किया। जिला पंचायत सदस्य ने इसकी शिकायत तहसीलदार से कर ठीक से अलाव जलवाने को कहा। तहसीलदार दिग्िविजय सिंह ने रजिस्ट्रार कानूनगो को अलाव का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें