फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम के मिजाज ने लोगों की छुड़ाई कंपकंपी

Wed, 17 Dec 2014 11:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे से वाहनों चालकों और घर से जल्दी निकलने वालों को काफी दिक्कत हुई। दोपहर बाद धूप निकलने से लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन


बुधवार को सुबह ही कोहरे और ठंड हवाआें से पारा लुड़ककर 8.09 पर पहुंचा। सुबह से दोपहर तक रहे कोहरे ने मौसम को काफी ठंडा कर दिया। घने कोहरे से वाहन चालकों और घर से जरूरी काम से जल्दी निकलने वालों को काफी दिक्कत हुई। स्कूली बच्चे भी घर से स्कूल जाते समय कपकपाते नजर आए। स्टेशन चौराहे, छतरी चौराहा, गैस चौराहा आदि जगहों पर लोग अलाव के सहारे बैठे नजर आए। मौसम ठंडा होने से ट्रेनों और बसों में भीड़ भाड़ कम दिखी। दोपहर बाद धूप निकलने से लोगों ने राहत महसूस की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें