फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: हल्की बूंदाबांदी से बदला मौसम, धुंध से मिली राहत

Sat, 11 Nov 2023 02:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
शहर में शुक्रवार को बूदाबादी के चलते स्टेशन रोड पर लगी दुकानो पर बारिश से बचने को पन्नी डालते द
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में शुक्रवार को बूंदाबांदी होने से मौसम बदल गया। इससे सर्द मौसम की आहट हो गई। कई लोग स्वेटर तक पहने नजर आए। आसमान में बादल देखकर लोग तेज बारिश की आशंका जाहिर कर रहे थे, लेकिन बारिश न होने से व्यापारियों ने राहत की सांस ली। अधिकतम तापमान 29 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

सुबह अचानक आसमान पर बादल उमड़ आए। सुबह कुछ देर तक बूंदाबांदी हुई इसके बाद बूंदाबांदी तो थम गई, लेकिन आसमान पर बादलों उमड़ते रहे। सुबह करीब बारह बजे हल्की धूप निकली लगा कि मौसम अब सामान्य हो जाएगा लेकिन कुछ देर बाद फिर बादल आ गए। धूप न निकलने लोगों को ठंड का अहसास होने लगा। इसके साथ ही दिन भर ठंडी हवा भी चलतीं रहीं जिस कारण लोग दिन में गर्म वस्त्र पहने दिखाई दिए।
सुबह बूंदाबांदी से बाजार में व्यापारी चिंता में पड़ गए। फड पर मूर्तियां व अन्य सामान सजाकर बैठे दुकानदारों ने पन्नी से सामान को ढका। हालंकि बूंदाबांदी से बाजार पर किसी भी प्रकार का कोई प्रभाव नहीं पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें