शहर में आसमान में छाये बादल । संवाद
दिन भर नहीं निकली धूप, छाए रहे बादल
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। बूंदाबांदी से जिले का मौसम सोमवार को बदल गया। दिनभर धूप नहीं निकली और बादल छाए रहे। ऐसे में ठंड बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी मौसम ऐसा ही रहेगा।
पिछले कुछ दिनों से तेज धूप निकलने के कारण मौसम सामान्य बना हुआ था, लेकिन रविवार रात अचानक मौसम ने करवट ली और सोमवार सुबह तक रुक-रुककर बूंदाबांदी होती रही। ऐसे में सर्दी में काफी इजाफा हो गया।
ठंड बढ़ने के कारण सुबह स्कूल जाने वाले बच्चे गर्म कपड़ों में लदे नजर आए। चाय की दुकानों पर भी अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक भीड़ रही सुबह स्टेडियम व पार्कों में टहलने आने वाले लोगों की संख्या कम रही। सोमवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा।
शहर में आसमान में छाये बादल । संवाद