अस्पताल रोड बरखेड़ा में दुकानदार द्वारा निजी अलाव पर तापते लोग। संवाद
- फोटो : सांकेतिक
बरखेड़ा। ठंड लगातार बढ़ रही है। इसके बाद भी नगर पंचायत की ओर से अब तक कहीं भी अलाव नहीं जलवाया गया। रैन बसेरा भी बंद पड़ा है।
नगर में कुल दस वार्ड हैं लेकिन इनमें से किसी में भी नगर पंचायत की ओर से चौराहों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाने की अब तक कोई व्यवस्था नहीं की गई है। नगर पंचायत का रैन बसेरा भी बंद पड़ा हुआ है। ऐसे में मुसाफिरों को रात गुजारने की सुविधा नहीं मिल पा रही है। बंद पड़े रैन बसेरा के बाहर सब्जी की दुकान लगी है। नागरिकों ने सभी वार्डों में अलाव जलवाने के साथ ही रैन बसेरा की सुविधा बहाल करने की मांग की है। संवाद
अस्पताल रोड बरखेड़ा में दुकानदार द्वारा निजी अलाव पर तापते लोग। संवाद - फोटो : सांकेतिक