फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: यात्रियों की संख्या घटी, रोजाना घट रही रोडवेज डिपो की आय

Mon, 29 Dec 2025 11:38 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। सर्दी का मौसम शुरू होते ही रोडवेज डिपो की आय पर असर पड़ने लगा है। रोजाना करीब चार से पांच बसों को मार्ग पर यात्रियों के न होने से नहीं भेजा जा रहा है। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक करीब 70-80 हजार रुपये का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय डिपो से करीब 103 बसों का संचालन किया जा रहा है। इसमें सबसे अधिक बसों का संचालन दिल्ली मार्ग पर किया जा रहा है। विभागीय निर्देश के अनुसार 25 यात्री होने पर ही बस संचालन के निर्देश दिए हैं। रोजाना करीब चार से पांच बसें ऐसे रह जाती हैं।
ये सभी बसें दिल्ली मार्ग पर जाने वाली हैं। इनमें यात्रियों की संख्या अधिक न होने पर इनका संचालन मार्ग पर नहीं किया जा रहा है। इससे डिपो को रोजाना करीब 70-80 हजार से अधिक का नुकसान हो रहा है। चालक-परिचालकों को ड्यूटी भी नियमित नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

स्थानीय मार्गों पर यात्री नहीं मिल पा रहे हैं। एआरएम विपुल पाराशर ने बताया कि डिपो की आय पर प्रभाव पड़ रहा है। चार बसों का संचालन रोजाना प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें