फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब राहत देने का वक्त था तब हम कर रहे हैं आहत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। सांसद वरुण गांधी ने बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के बीच पैक्ड खाद्य पदार्थों पर जीएसटी लागू किए जाने के फैसले पर ट्वीट किया है। उन्होंने सोमवार को अपनी ही सरकार के सामने सवाल खड़ा किया। उन्होंने कहा कि आज से दूध, दही, मक्खन, चावल, दाल, ब्रेड जैसे पैक्ड उत्पादों पर जीएसटी लागू हो गई है। रिकार्ड तोड़ बेरोजगारी के बीच लिया गया यह फैसला मध्यमवर्गीय परिवारों और विशेषकर किराये के मकानों में रहने वाले संघर्षरत युवाओं की जेबें और हल्की कर देगा। जब ‘राहत’ देने का वक्त था, तब हम ‘आहत’ कर रहे हैं।
विज्ञापन

उद्योग व्यापार प्रतिमंडल ने पहले ही किया है विरोध
उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष अनूप अग्रवाल ने पैक्ड खाद्य पदार्थों पर जीएसटी लगाने का विरोध पहले ही किया है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश के सभी जनपदों से केंद्रीय वित्तमंत्री को ट्वीट किए गए हैं लेकिन कोई असर नहीं हुआ। अब संगठन के नेतृत्व के निर्देश पर अगला कदम उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें