फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: चौपाल में साइबर अपराध से बचाव के बताए तरीके

Tue, 09 Sep 2025 12:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूरिया। मझोला चौकी क्षेत्र के मुख्य बाजार में पुलिस ने साइबर अपराध जागरूकता अभियान के तहत चौपाल का आयोजन किया। इसमें प्रशिक्षु सीओ गायत्री यादव ने व्यापारियों व अन्य लोगों को साइबर अपराध से बचाव के तरीके बताकर जागरूक किया।
विज्ञापन

प्रशिक्षु सीओ ने कहा, अज्ञात कॉल रिसीव न करें। किसी भी लिंक या ओटीपी को अन्य से साझा न करें। यदि किसी प्रकार की ऑनलाइन ठगी होती है तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर या नजदीकी थाने में सूचना दें। इसके अलावा पीलीभीत पुलिस के मोबाइल फोन नंबर 7830182626 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
उन्होंने लोगों को व्यक्तिगत रूप से जागरूक रहने और आसपास के लोगों को भी जागरूक करने की अपील की। चौपाल के दौरान स्थानीय लोगों ने अपने सवाल पूछे, जिनका जवाब दिया गया। इस मौके पर विजय भाटिया, अशोक भाटिया, विजेंद्र भाटिया, सलीम इदरीशी, गुलशन, रफीक अरशद समेत कई व्यापारियों के अलावा थानाध्यक्ष सुभाष मावी, उपनिरीक्षक अनु रवा, उपनिरीक्षक ब्रह्मानंद शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें