फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोपहर बाद खिली धूप से लोगों ने ली राहत, तापमान में आया उछाल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। मौसम के उतार-चढ़ाव के बीच कभी सर्दी तो कभी धूप निकलने से राहत मिल रही है। शनिवार को सुबह बादलों के बीच कोहरा छाया गया। दोपहर में धूप निकली और शाम को फिर बर्फीली हवा चलने से ठंडक बढ़ गई। हालांकि बीते दो दिनों की अपेक्षा सर्दी कम रही।
विज्ञापन

कई दिनों से मौसम का उतार चढ़ाव चल रहा है। शुक्रवार रात 10 बजे के बाद अचानक कोहरा बढ़ने लगा था। इसका असर दूसरे दिन शनिवार को भी दिखाई दिया। सुबह से घना कोहरा छाया गया। कुछ इलाकों में बादल भी रहे। धूप निकलने के आसार कम ही थे, मगर 11 बजे के बाद कोहरा और बादल छटने से सूर्यदेव ने दर्शन दिए। इससे पहले कोहरे की वजह से वाहनों की रफ्तार थमी हुई थी। उसे भी धूप निकलने के बाद गति मिली। दोपहर में खिली धूप से लोग राहत पाते रहे। मगर शाम चार बजे के बाद अचानक ठंडी हवा चलने लगी। इससे दिन में गर्म कपड़े उतार चुके लोग फिर ठिठुरने को मजबूर दिखे। शनिवार को तापमान में भी उछाल आया। अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। देर शाम फिर कोहरे छाने लगा। विशेषज्ञों के मुताबिक अभी मौसम में उतार चढ़ाव बना रहेगा। रविवार को मौसम साफ रहने और धूप निकलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें