फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बारिश से परिषदीय स्कूलों में जलभराव, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में लगातार दो दिन से हो रही बारिश ने परिषदीय स्कूलों में जलभराव की समस्या खड़ी कर दी है। बरखेड़ा, अमरिया सहित अधिकांश ब्लॉक क्षेत्रों के स्कूलों में पानी भर जाने से शिक्षण कार्य प्रभावित हो गया है। इससे आगे व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की चुनौती खड़ी हो गई है।
विज्ञापन


जिले के अमरिया, बरखेड़ा क्षेत्र में कई ऐसे परिषदीय स्कूल हैं। जहां जलभराव की समस्या अधिक बन गई। शहर से सटे चिड़िया दाह के प्राथमिक स्कूल में भी तीन फुट तक पानी भर गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय बरखेड़ा, कम्पोजिट विद्यालय मचवाखेड़ा में भी यही स्थिति बनी हुई है। परिसर के अलावा कक्ष के अंदर तक पानी पहुंचने से अव्यवस्थाएं हावी हो गई हैं। इससे बच्चों के बैठने और शिक्षकों के पढ़ाने में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।
हालांकि सोमवार को डीएम की ओर से अवकाश घोषित कर दिया, लेकिन लगातार हो रही बारिश के चलते स्थिति में जल्द सुधार होने की उम्मीद कम जताई जा रही है। मौजूदा हालात को सामान्य होने में कई दिन लग सकते हैं। ऐसे में विद्यालयों में नियमित पठन-पाठन की व्यवस्था जल्द बहाल होना मुश्किल माना जा रहा है। बीएसए अमित कुमार सिंह की ओर से खंड शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में जरूरी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें