फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: चार साल बाद दूर हुई पानी की किल्लत

Fri, 21 Mar 2025 12:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। चार साल से पानी की किल्लत झेल रहे करीब दो हजार परिवारों की समस्या का समाधान हो गया। डीएम से शिकायत के बाद नगर पालिका की जलकल टीम ने शहर के दो वार्डों में पानी की पुरानी पड़ी 300 मीटर लाइन को जोड़कर जलापूर्ति बहाल कर दी है। चार साल बाद टंकी से पानी मिलने पर लोगों के चेहरे खिल गए।
विज्ञापन




अमृत मिशन योजना 1.0 के तहत 2021 में जल निगम की ओर से शहर के वार्डों में नई पाइप लाइन बिछाई गई थी। पाइप लाइन के बाद कनेक्शन जोड़ने का कार्य किया जाना था, लेकिन यह कार्य नहीं हो सका। इस वजह से वार्ड-चार देशनगर व वार्ड-12 एकता नगर के लगभग दो हजारों घरों को जलापूर्ति नहीं मिल पाई। मोहल्ले वासियों ने पेयजल आपूर्ति बहाल करने के लिए नगर पालिका में कई बार शिकायत की मगर, सिर्फ आश्वासन ही मिलता रहा।
होली पर वार्ड-चार के सभासद राजेंद्र भारती व वार्ड-12 के सभासद सुरेश के साथ स्थानीय लोगों के साथ डीएम संजय कुमार सिंह से मिले। पानी की समस्या से अवगत कराया। डीएम ने नगर पालिका को जल्द ही समस्या निस्तारण के निर्देश दिए। बृहस्पतिवार को नगर पालिका की जलकल टीम ने पाइप लाइन को सही कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें