फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शाारदा नदी का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ नियंत्रण के कार्यों को खतरा

Mon, 07 Aug 2023 12:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
कलीनगर। रविवार को शारदा नदी में डेढ़ लाख क्यूसेक पानी पास होने से कलीनगर तहसील क्षेत्र के कई गावों को खतरा पैदा हो गया है। नदी का पानी बाढ़ नियंत्रण योजना स्थल से टकराने लगा है। नौजल्हा क्षेत्र में नोमैंस लैंड के निकट नदी तेजी से कटान कर रही है।
विज्ञापन

इसके अलावा नलडेंगा क्षेत्र के कुछ इलाकों में बाढ़ नियंत्रण योजनाओं के बीच नदी गोलाई में घूमकर कटान कर रहीं हैं। अभी नदी के नजदीक बसे गांवों में बाढ़ की कोई स्थिति नहीं बनी है। हालांकि जल स्तर बढ़ने के बाद नदी पर नाव का संचालन दोपहर बाद से बंद हो गया। सहायक अभियंता ध्रुव नारायण शुक्ला ने बताया कि नदी की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें