फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: साइकिल चोरी के शक में युवक को खंभे से बांधकर चप्पल से पीटा

Sun, 06 Aug 2023 11:58 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
युवक की चप्पलों से पिटाई करते लोग । संवाद
विज्ञापन
पूरनपुर। भंडारे में आए एक युवक को साइकिल चोरी करने के शक में बिजली के खंभे से बांधकर चप्पल से पीटा गया। कुछ लोगों ने पिटाई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इससे पुलिस, प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत मेंं ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

असम हाईवे पर कई दिनों से भंडारा चल रहा है। इसमें रोज ही खासी भीड़ जुटती है। रविवार को भी तमाम लोग भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे। इस बीच घुंंघचाई थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक को कुछ लोगों ने साइकिल चोरी करने के शक में पकड़कर बिजली के खंभे से बांध दिया। इसके बाद उसकी चप्पल से बेरहमी से पिटाई की।
युवक साइकिल चोरी न करने की बात कहते हुए पिटाई करने वालों से रहम की भीख मांगता रहा, लेकिन वे नहीं पसीजे। युवक का कहना था कि वह नगर में अपने काम से आया था। भंडारा होने की जानकारी मिलने पर प्रसाद पाने आ गया। पिटाई करने वालों ने उसकी एक न सुनी और उसे पीटते रहे। भंडारे में मौजूद भीड़ तमाशबीन बनी रही।
विज्ञापन

इसी दौरान किसी ने पिटाई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को बंधन मुक्त कराया। पुलिस ने पिटाई कर रहे दो युवकों को हिरासत में लिया है। कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि युवकों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें