बीसलपुर के गांव गंगानगर के निकट रेलवे के अंडर पास में भरा पानी संवाद
बीसलपुर। गांव गंगानगर के पास स्थित रेलवे के अंडरपास में पिछले आठ दिनों से बारिश का पानी भरा है। पैदल जाने वाले राहगीर रेलवे ट्रैक को पार कर मुख्य सड़क पर पहुंच रहे हैं। इससे हर समय हादसे का खतरा बना हुआ है।
आठ दिन पूर्व हुई बारिश का पानी गंगानगर के पास स्थित रेलवे के अंडरपास में भर गया था। जो अब तक भरा है। इस समय करीब दो फिट ऊंचाई में पानी भरा है। पानी भरा होने से गंगानगर, भोगापुर, सकुटिया, जसकरना आदि गांवों के लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। सबसे अधिक असुविधा महिलाओं और बच्चों को हो रही है। पैदल जाने वाले यात्री रेलवे ट्रैक पार कर मुख्य सड़क पर पहुंच रहे हैं। मामले को लेकर कई बार ग्रामीणों ने अधिकारियों को जानकारी दी। मगर समस्या का समाधान नहीं हो सका। हल्की बारिश में भी इस अंडरपास में पानी जमा हो जाता है।
बारिश के बाद हर बार यहां जलभराव की स्थिति कई-कई दिन रहती है। इससे आवागमन पूरी तरह से प्रभावित रहता है। जिम्मेदार समस्या का समाधान नहीं कर रहे है। - आकाश कुमार।
अंडरपास में पानी भरने से स्कूली बच्चों को काफी दिक्कत होती है। रेलवे ट्रैक पार कर साइकिलों को निकालते हैं। नीचे आने पर कपड़े खराब होने का डर रहता है।- रामकुमार।
बीसलपुर के गांव गंगानगर के निकट रेलवे के अंडर पास में भरा पानी संवाद
बीसलपुर के गांव गंगानगर के निकट रेलवे के अंडर पास में भरा पानी संवाद