परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से किया इन्कार
पूरनपुर। एक राइस मिल के चौकीदार गांव रघुनाथपुर निवासी ज्वाला प्रसाद (75) की राइस मिल में ही संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
ग्रामीणों के अनुसार, गांव रघुनाथपुर के ज्वाला प्रसाद मुझा रोड पर स्थित एक राइस मिल में चौकीदारी करते थे। मंगलवार की रात करीब एक बजे वह पल्लेदारों के राइस मिल से जाने की जानकारी मालिक को देकर राइस मिल परिसर स्थित कक्ष में चले गए। बुधवार सुबह कक्ष में वह बेसुध पड़े मिले। उन्हें सीएचसी लाया गया। वहां चिकित्सक ने उनको मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने पोस्टमाॅर्टम कराने से इन्कार कर दिया और शव लेकर अपने घर चले गए। थानाध्यक्ष पवन पांडेय ने कहा कि मामले में तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी। संवाद