फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल बॉर्डर से तस्करी रोकने को हजारा क्षेत्र में बनेगा कंट्रोल रूम

विज्ञापन
पुलिस लाइन के सभागार में अफसरों के साथ बैठक करते एसपी दिनेश कुमार पी। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। एसपी दिनेश कुुमार पी. ने नेपाल बॉर्डर से तस्करी रोकने के लिए कंट्रोल रूम और वाच टावर बनाने के लिए जमीन चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं। बॉर्डर क्षेत्र में हर पांच किलोमीटर पर एक वाच टावर बनाया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने ग्रामीणों से स्थानीय पुलिस से समन्वय स्थापित करने और सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखते हुए तस्करी रोकने पर जोर दिया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में मंगलवार को एसपी ने अधीनस्थों के साथ बैठक की। कहा कि थाना हजारा क्षेत्र में नेपाल बार्डर पर कंट्रोल रूम की स्थापना के लिए जमीन का चिह्नीकरण, ग्राम सुरक्षा समिति का गठन करें। नेपाल बॉर्डर क्षेत्र में एसएसबी के साथ समन्वय स्थापित कर पेट्रोलिंग को और अधिक प्रभावी किया जाए। तीन शिफ्ट में ड्यूटी लगाई जाए। ताकि अवैध मादक पदार्थ, अवैध शराब, गोतस्करी समेत अन्य वस्तुओं की तस्करी पर रोक लगाई जा सके।
बॉर्डर एरिया पर हर पांच किलोमीटर पर वाच टावर लगाने के लिए जमीन चिह्नीकरण के भी निर्देश दिए। बॉर्डर के निकट गांवों में ग्राम प्रहरियों के साथ स्थानीय पुलिस द्वारा समन्वय स्थापित कर ग्रामीणों की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। इस मौके पर एएसपी डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी, सीओ पूरनपुर वीरेंद्र विक्रम समेत संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें