फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना फायर एनओसी और आग बुझाने के इंतजाम के चलते मिले पांच होटल

विज्ञापन
शहर के एक होटल में अग्निशमन यंत्र चेक करते दमकल अधिकारी। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के पांच होटलों में आग बुझाने के इंतजाम नहीं हैं। होटल मालिकों के पास एनओसी भी नहीं है। इन पर अफसरों का भी ध्यान नहीं था। लखनऊ में हादसे के बाद जब शासन के निर्देश पर अभियान चलाया गया तो मामले का खुलासा हुआ। सभी को नोटिस दिए गए हैं। जांच टीम ने रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है।
विज्ञापन

शहर में 16 छोटे-बड़े होटल और रेस्टोरेंट हैं। इनमें अधिकांश ऐसे प्रतिष्ठान हैं, जिनमें आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम ही नहीं हैं। लखनऊ में अग्निकांड के बाद शासन का फरमान जारी होने के बाद मंगलवार को दमकल विभाग की टीम पुलिस को साथ लेकर शहर के होटलों में आग से निपटने के इंतजाम देखने निकली। इस दौरान टीम को एक होटल में कोई भी संसाधन नहीं मिले। सिर्फ गेट पर दो अग्निशमन यंत्र लगे हुए थे। दूसरे होटल में भी यही व्यवस्था मिली।
तीन अन्य होटलों में भी सिर्फ अग्निशमन यंत्र मिले, जो होटल की सुरक्षा के लिए पर्याप्त नहीं थे। इन होटल स्वामियों ने फायर बिग्रेड की ओर से एनओसी भी नहीं ली थी। किसी भी होटल में पानी के टैंक और पाइप लाइन नहीं मिली। सभी को 14 दिन का नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। ऐसे में अगर कोई घटना हो जाती तो बड़ा हादसा हो जाता। एक अस्पताल में रखे अग्निशमन यंत्र एक्सपायर मिले। 11 होटलों में मानक के अनुसार फायर संबंधी इंतजाम मिले। जांच रिपोर्ट टीम ने उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। बुधवार को अस्पतालों में चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में हो चुकी हैं घटनाएं
डिग्री कॉलेज चौराहे के पास एक साल पहले निजी बस में आग लग गई थी। मोदी ऑयल मिल में एक साल में आग लगने की दो बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं। अमरिया में खेतों में लगी आग में लाखों का नुकसान हो चुका है। लकड़ी मंडी की चार टॉलों में लगी आग लग गई थी। घंटों मशक्कत के बाद दमकल टीम ने आग पर काबू पाया था। इसमें लाखों का नुकसान हुआ था। इसके बाद भी कारोबारी नहीं चेत रहे हैं।
‘मेरे पास पीलीभीत फायर स्टेशन का अतिरिक्त चार्ज है। वहां के स्टाफ द्वारा भेजी गई रिपोर्ट अभी मिली नहीं है। बगैर एनओसी के होटल और अस्पताल चल रहे हैं तो यह गंभीर मामला है। जांच कर कार्रवाई कराई जाएगी।’
विज्ञापन

- आरके वाजपेई, कार्यवाहक एफएसओ

होटल के अंदर किचन में लगी फायर लाइन को चेक करते दमकल अधिकारी। संवाद- फोटो : PILIBHIT

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें