फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेयर हाउस पर 17 दिनों  से खड़े हैं गेहूं भरे ट्रक

Sun, 01 May 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
गेहूं उतार। - फोटो : pilibhit, beureu
विज्ञापन
सेंट्रल वेयर हाउस में सरकारी गेहूं की उतार की गति धीमी होने के कारण वेयर हाउस के सामने से गुजर रही चौसरा रोड पर पिछले 17 दिनों से गेहूं भरे ट्रकों की लाइन लगी हुई है, जिससे उधर का यातायात प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के सामने स्थित सेंट्रल वेयर हाउस में 13 अप्रैल से तहसील क्षेत्र के राजकीय क्रय केंद्रों पर तुलने वाले गेहूं का भंडारण हो रहा है। वेयर हाउस में गेहूं उतार की गति काफी शिथिल होने के कारण एक दिन में बमुश्किल 10-12 ट्रक ही उतर पाते हैं, जबकि नियमानुसार रोजाना 40-50 तक ट्रक उतर जाने चाहिए। बेहद धीमी गति से उतार होने के कारण वेयर हाउस के सामने से गुजर रहे चौसरा रोड पर गेहूं भरे ट्रकों की काफी लंबी लाइन लगी हुई हैं। इस वजह से उधर का यातायात बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है और उधर से गुजरने वाले लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। यद्यपि बरेली मंडल के आरएमओ और पीलीभीत के डिप्टी आरएमओ ने वेयर हाउस में अलग-अलग तिथियों में आकर धीमी गति से उतार होने और सड़क पर गेहूं भरे ट्रकों की लंबी लाइन लगी होने पर कड़ी नाराजगी जताई है, फिर भी सुधार नहीं हो पाया है। इस बावत वेयर हाउस के मैनेजर एके कुंडू ने बताया कि वेयर हाउस में स्टाफ कम होने और ट्रकों में ओवरलोडिंग की समस्या होने के कारण उतार धीमी गति से हो पा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें