फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जोशी टोला में वार्ड बॉय ने बांटीं दवाइयां, बागगुलशेर खां में फार्मासिस्ट ने देखे मरीज

विज्ञापन
बागगुलशेरखां में खाली पड़ी चिकित्सक की कुर्सी। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। जिम्मेदारों की लापरवाही से जिले के 32 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगने वाले जन आरोग्य मेले में व्यवस्थाएं सुधर नहीं पा रहीं।स्टाफ नर्स तो कहीं चिकित्सक की ड्यूटी ही नहीं लगाई जाती है। फार्मासिस्ट की कमी के चलते वार्ड बॉय मेले में आए मरीजों को दवाएं बांट रहे हैं। रविवार को जोशी टोला में वार्ड बॉय ने दवाइयां बांटीं, जबकि बागगुलशेर खां में फार्मासिस्ट ने मरीज देखे।
विज्ञापन


रविवार को शहर के जोशीटोला में आयोजित जन आरोग्य मेले में चिकित्सक ओपी मौर्य ने मरीजों का उपचार किया। यहां मौसम के बदलाव के चलते वायरल बुखार से परेशान अत्यधिक मरीज पहुंचे। शाम चार बजे तक पीएचसी में लगभग 60 मरीजों की ओपीडी रही। एएनएम सोनी ने बच्चों और महिलाओं का टीकाकरण किया। फार्मासिस्ट के अभाव में वार्ड बॉय अमित कुमार ने मरीजों को दवाएं बांटीं।
शहर के बागगुलशेर खां में विभाग से ड्यूटी नहीं होने के चलते चिकित्सक की खाली कुर्सी देख कई मरीज बिना इलाज कराए ही लौट गए। कुछ मरीजों को फार्मासिस्ट तेज सिंह ने दवाएं बांटीं। पीएचसी से स्टाफ नर्स नदारत रहीं। लैब टेक्नीशियन ब्रजेश ने मरीजों की खून संबंधित जांचें कीं। पीएचसी पुराना अस्पताल में लगभग 35 मरीजों की ओपीडी रही, चिकित्सक ने उपचार के साथ जरूरी जांचें कराईं। ड्यूटी पर तैनात एएनएम सुनीता ने टीकाकरण किए, स्टाफ नर्स ड्यूटी से नदारत रहीं।
विज्ञापन



महिलाओं की जांच में हुई परेशानी
बीसलपुर। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खांडेपुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुरी नवदिया और प्राथमिक शासक केंद्र चुर्रा सकतपुर के जन आरोग्य मेलों में आंखों की जांच नहीं हो पाई। मरीजों को मायूस लौटना पड़ा। महिला रोगियों की जांच के लिए भी चिकित्सकों की कमी रही। कई महिलाओं को भी वापस लौटना पड़ा।



नगरीय पीएचसी में पहुंचे 44 मरीज
पूरनपुर। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को लगे मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में शाम तीन बजे तक 44 मरीज पहुंचे। डॉ. हरमनप्रीत सिंह ने मरीजों को देखा और परामर्श दिया। एलटी जगदीश मल्ल ने चिकित्सक की सलाह पर कुछ मरीजों की मलेरिया, डेंगू, टाइफाइड आदि की जांचें कीं। संवाद


बड़ागांव में स्टाफ नर्स ने देखे मरीज
पीलीभीत। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव में स्टाफ नर्स पवनदीप ने मरीजों का उपचार किया। फार्मासिस्ट के नदारद होने से दवाओं के वितरण की भी जिम्मेदारी स्टाफ नर्स पर ही रही। लैब टेक्नीशियन की तैनाती न होने के चलते मरीजों की खून की जांचें नहीं हो पाईं। संवाद



शहर में दो प्रमुख कार्य होने के चलते चिकित्सक और स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई थी। अगर कहीं से चिकित्सक या स्वास्थ्य कर्मी के नदारद होने की बात सामने आती है तो कार्रवाई की जाएगी। - डाॅ. आलोक कुमार शर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी

बागगुलशेरखां में खाली पड़ी चिकित्सक की कुर्सी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें