फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गोकशी के मुकदमे में वांछित आरोपी गिरफ्तार

Sat, 12 Sep 2026 10:57 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। गोकशी के मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे आरोपी को जहानाबाद थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी शरीफ पुत्र सदीक निवासी ग्राम सुकटिया को शुक्रवार देर रात सितारगंज बाइपास स्थित नए पुल के पास से पकड़ लिया। शनिवार को उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

20 जुलाई की रात ग्राम पंसोली में गन्ने के खेत से गोवंशीय पशु के अवशेष मिले थे। गोरक्षा हिंदू दल के उपाध्यक्ष हेमत कुमार की सूचना पर 21 जुलाई को पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। विवेचना के दौरान कासिम अली, तस्लीम उर्फ वली अहमद, मोहम्मद राशिद, इस्लाम, बुन्दन खां और शरीफ के नाम सामने आए थे। 22 जुलाई को आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग की गई थी। पुलिस ने कासिम को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि तस्लीम और शरीफ मौके से भाग निकले थे। पुलिस तभी से दोनों की तलाश में जुटी थी। शुक्रवार देर रात पुलिस ने शरीफ को गिरफ्तार कर लिया। सीओ सदर नताशा गोयल ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें