फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाल्टन क्लब की जमीन  पर बाउंड्री निर्माण शुरू  

Fri, 29 Apr 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
न‌िर्माण - फोटो : pilibhit, beureu
विज्ञापन
वाल्टन क्लब की जमीन से अवैध कब्जा हटने के बाद प्रशासन ने पुन: कब्जा रोकने के लिए बाउंड्री कराने के निर्देश दिए थे। इस पर शुक्रवार को बाउंड्री निर्माण का काम शुरू करा दिया गया।
विज्ञापन

नकटदाना स्थित डीएम की अध्यक्षता वाले वाल्टन क्लब की जमीन पर पिछले वर्षों से कुछ लोगों ने अवैध निर्माण कर कब्जा कर लिया था। गुरुवार को प्रशासन ने नगरपालिका टीम और पुलिस के सहयोग से अवैध रूप से काबिज लोगों का हटाकर निर्माण ढहा दिया। कब्जा हटने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार शर्मा ने क्लब के पदाधिकारियों को जमीन की बाउंड्री कराने के निर्देश दिए। इस पर रात को ही ईंटों व अन्य सामग्री की व्यवस्था कर ली गई। शुक्रवार को सुबह यहां मजदूर लगाकर बाउंड्री का निर्माण शुरू कराया गया। उम्मीद है शनिवार तक बाउंड्री का काम पूरा हो जाएगा।
सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि अब इस जमीन पर मात्र एक व्यक्ति का कब्जा रह गया है, जिसे हाईकोर्ट से स्टे मिला हुआ है। उन्होंने बताया कि हटाए गए अवैध कब्जदारों की जांच कराई जा रही है। यदि उनके पास आवास या जमीन नहीं हैं तो उन्हें कांशीराम आवास में रहने को आवास दिया जा सकता है। पूरे मामले की जानकारी डीएम को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें