फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाल्टन क्लब का वार्षिक चुनाव संपन्न

Sun, 27 Sep 2015 11:14 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
वाल्टन क्लब की कार्यकारिणी का चुनाव देर सायं संपन्न हो गया। इसमें केवल सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान कराया गया। पदाधिकारियों का पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। चुनाव अधिकारी सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार ने निर्वाचित कार्यकारिणी की घोषणा की।
विज्ञापन

शहर के प्रमुख वाल्टन क्लब के चुनाव के लिए इस बार काफी गहमा गहमी रही, लेकिन नामांकन से पूर्व ही कुछ लोगों के प्रयासों से पांचों पदाधिकारी निर्विरोध चुन लिए गए। केवल सदस्य के आठ पदों के लिए दस प्रत्याशी मैदान में होने के कारण मतदान कराया गया। रविवार को हुए मतदान का देर शाम सिटी मजिस्ट्रेट ने परिणाम घोषित किया। इसमें अमन अग्रवाल, प्रेमपाल गंगवार, राजेंद्र अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, लोकेश दुलवानी, गुरवीर सिंह छाबड़ा, दीपक भल्ला और दिनेश गुप्ता विजयी रहे, जबकि अनुपम अग्रवाल व अजय सक्सेना को पराजय का सामना करना पड़ा। वहीं पूर्व में निर्विरोध चुने गए पदाधिकारियों क्रमश: संजीव अग्रवाल उपाध्यक्ष, सुनील अग्रवाल मंत्री, साकेत अग्रवाल सहमंत्री, अजीत वाजपेई कोषाध्यक्ष व डीएस सलूजा आडीटर के नामों की औपचारिक घोषणा की गई। चुनाव अधिकारी सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। यहां बता दें क्लब के डीएम पदेन अध्यक्ष और एसपी पदेन सचिव होते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें