फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: भंगा मोहम्मदगंज पुल पर आवागमन रोकने के लिए दोनों ओर बनेंगी दीवारें

Tue, 15 Aug 2023 12:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
अमरिया क्षेत्र के  भगा मोहम्मद गंज के पास ​स्थित पुल ।
विज्ञापन
अमरिया। पीलीभीत-चंदोई-मझोला मार्ग पर भंगा मोहम्मदगंज पुल की एप्रोच रोड धंसे एक सप्ताह हो गया है, लेकिन अब तक मरम्मत का काम काम शुरू नहीं हो सका है। लोग पगडंडी के सहारे निकल रहे हैं। इससे हादसे का खतरा बना हुआ है। एसडीएम ने पुल के दोनों ओर दीवार बनवाकर रास्ता पूरी तरह बंद करने के निर्देश दिए हैं। ग्रामीणों में एसडीएम के इस निर्देश से आक्रोश है। उनका कहना है कि अधिकारी एप्रोच रोड सही कराने के बजाय रास्ता बंद करने पर ध्यान दे रहे हैं।
विज्ञापन


तहसील अमरिया की दूरी कम करने के लिए देवहा नदी पर ग्राम भंगा मोहम्मद गंज के पास लोक निर्माण विभाग ने 2015 में पुल का निर्माण कराया था। इस पुल से रोजाना सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। यह पुल अमरिया तहसील मुख्यालय को पीलीभीत और मझोला से जोड़ता है। नौ अगस्त को देवहा नदी ने कटान कर पुल की एप्रोच रोड का आधे से अधिक हिस्सा लील लिया। इसके बाद बांस बल्ली लगाकर मार्ग पूरी तरह बंद कर दिया गया।
आवागमन बंद होने से भिखारीपुर, कुरी, रफियापुर, मैंहचंदी, धनकुना, सिमरिया गौसू धनकुनी, कुर्रा सहित दो दर्जन गांव के लोगों को अमरिया तहसील तक पहुंचने के लिए 40 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। एसडीएम अजीत प्रताप सिंह, तहसीलदार अभिनव चौहान एवं सीओ प्रतीक दहिया ने मौका मुआयना कर पुल को पूरी तरह बंद करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने पुल के दोनों ओर दीवार बना कर रास्ता पूरी तरह बंद करने को कहा है। सुरक्षा के लिहाज से पुल पर पुलिस तैनात करने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन



पगडंडी से निकल रहे लोग
भंगा मोहम्मदगंज पुल की एप्रोच रोड धंसने के बाद लोक निर्माण विभाग ने बांस बल्ली लगा कर मार्ग को बंद कर दिया। अब लोगों को पीलीभीत शहर से जहानाबाद होकर अमरिया आना पड़ रहा है। चूंकि यहां से रोजाना दूध, खाद्य सामिग्री, सब्जी आदि ले जाने के लिए सैकड़ों लोग निकलते हैं। ये लोग जान जोखिम में डालकर बांस बल्लियों को हटा कर निकल रहे हैं। ग्रामीण सड़क किनारे पगडंडी से होकर जानवरों को पुल के दूसरी ओर चराने के लिए ले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें