फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: औषधि निरीक्षक ने मारा छापा, दवाओं के कई नमूने लिए

Tue, 15 Aug 2023 12:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
मेडिकल स्टोर पर चेंकिग करती ओष​धि निरीक्षक । स्त्रोत - ओष​धि निरीक्षक
विज्ञापन
पीलीभीत। औषधि निरीक्षक नेहा वैश्य ने सोमवार को बरखेडा और बीसलपुर क्षेत्र के कई मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा। इस दौरान कई दवाओं के नमूने लिए गए।
विज्ञापन

बालाजी मेडिकल स्टोर पर दवा भंडारण, क्रय-विक्रय से संबंधित बिल आदि की जांच की गई। जांच के लिए दो संदिग्ध प्रसाधन सामग्री के नमूने लिए। बीसलपुर में सिन्हआईया रोड स्थित अजहरी मेडिकल स्टोर से दो संदिग्ध औषधियों के नमूने लिए गए। जांच के दौरान दस्तावेजों में मिली अनियमितताओं को लेकर अग्रिम कार्रवाई के लिए आख्या सहायक आयुक्त (औषधि) बरेली को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

न्यू हरीश मेडिकल स्टोर पर जांच करने पर बताया गया कि हाईवे के चौड़ीकरण के लिए उनकी दुकान तोड़ दी गई है, इसलिए उन्होंने दूसरे स्थान पर दवाएं रख ली हैं। इस पर उनको नियमानुसार कार्य करने की चेतावनी के साथ दुकान का लाइसेंस परिवर्तित कराने के लिए कहा गया। फिलहाल उनकी दुकान बंद करा दी गई। कुछ संचालक अपने मेडिकल स्टोर बंद कर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें