फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएम के दौरे के चलते रेलवे स्टेशन पहुंचे डीआरएम

Tue, 08 Dec 2015 11:25 PM IST
plibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे के दस दिसंबर को होने वाले दौरे के चलते डीआरएम ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया। इधर रेलवे बोर्ड के आदेश के बाद रेलवे परिसर में क्रेन रखने को रेल पटरी बिछाने का काम मंगलवार सुबह पूरा कर लिया गया। सूत्रों के मुताबिक बुधवार को क्रेन को निर्धारित स्थान पर स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन

महाप्रबंधक राजीव मिश्रा के दस दिसंबर को रेलवे स्टेशन पर पहुंचने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसको लेकर रेलवे स्टेशन पर बिजली, पानी, साफ सफाई व अन्य व्यवस्था दुरुस्त की जा रही हैं। मंगलवार सुबह मंडल रेल प्रबंधक सीएम जिंदल व मंडल वाणिज्य प्रबंधक यशपाल सिंह विशेष सैलून से रेलवे स्टेशन पहुुंचे। यहां उन्होंने स्टेशन परिसर में घूमकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। टिकटघर, रिजर्वेशन, वेटिंग रूम समेत प्लेटफार्मों का जायजा लिया। स्टेशन परिसर के बाहर क्रेन स्थापित करने की जगह का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर स्टेशन अधीक्षक मोहम्मद इजराइल समेत अन्य रेल अफसर मौजूद रहे।

ट्रेनों की जानकारी को लगी पांच एलसीडी
जीएम पूर्वोत्तर रेलवे के दौरे के चलते रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को दी जाने वाली सुविधाओं का दुरुस्त किया जा रहा है। मंगलवार को प्लेटफार्म, प्रतीक्षालय समेत पांच स्थानों पर ट्रेनों की जानकारी को पांच नई एलसीडी लगाई गई, जबकि चार घड़ियां भी लगाई गई।
विज्ञापन


पटरी बिछाने का काम पूरा
रेलवे बोर्ड के स्टेशन परिसर मे क्रेन स्थापित करने के आदेश के बाद मंगलवार सुबह परिसर तक रेल पटरी बिछाने का काम पूरा कर लिया गया। सूत्रों के मुताबिक बुधवार को क्रेन निर्धारित स्थान पर स्थापित की जाएगी। दस दिंसबर की जीएम इसका लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें