फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: घंटों इंतजार, फिर जान जोखिम में डालकर कर रहे सफर

विज्ञापन
असम चौराहे के पास बीसलपुर मार्ग पर खड़ी मैजिक । संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। अन्य जिलों में होने वाले चुनाव को लेकर स्थानीय डिपो से करीब 27 बसों को जगह-जगह भेजा गया है। ऐसे में यहां यात्रियों को घंटों भटकने के बाद जान जोखिम में डालकर डग्गामार वाहनों का सहारा लेकर सफर तय करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय डिपो से 102 बसों का संचालन किया जाता है। इसमें से नौ बसें अनुबंध की है। शेष 93 बसों में 40 बसों का संचालन दिल्ली मार्ग पर किया जाता है। इसके अलावा 53 बसों का संचालन बरेली, लखनऊ, कानपुर, बीसलपुर, पूरनपुर और अन्य जगहों के लिए होता है।
लोकसभा के चुनाव को देखते हुए स्थानीय डिपो से करीब 27 बसों को चुनाव ड्यूटी में भेजा गया है। मौजूदा समय में महज 66 बसों का संचालन ही स्थानीय डिपो से हो रहा है। विभागीय आंकड़ों के हिसाब से लंबी रूट की दूरी पर उन्हें अच्छी सवारियां मिलती हैं। ऐसे में उन मार्गों पर तो बसों का संचालन यथावत किया जा रहा है, जबकि बीसलपुर और पूरनपुर में महज चार-चार बसों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन

ऐसे में इन स्थानीय मार्ग पर यात्रियों को रोडवेज बसों के इंतजार में असम व नौगवां चौराहे पर घंटों खड़ा रहना पड़ता है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस चौराहे पर यात्री शेड न होने से यात्रियों को तपती दोपहरी में बसों का घंटों इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन

एआरएम पवन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बसों को चुनाव ड्यूटी पर भेजा गया है। आवश्यकता के अनुसार ही मार्गों पर बसों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें