फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शराब के लिए रुपये न देने पर वृद्ध मां को गला दबाकर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर (पीलीभीत)। मोहल्ला बख्तावर लाल में शनिवार शाम बिंदु देवी (55) की उनके ही बेटे बृजेश उर्फ सागर ने विषाक्त पदार्थ खिलाने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी बृजेश को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


बिंदु देवी के पति रघुवीर शरण की काफी पहले मृत्यु हो चुकी है। घर में बृजेश और बिंदु देवी ही रहते थे। तीन बेटियों रचना, नीतू और शीतल की शादी हो चुकी है। रचना ने बताया कि बृजेश कोई काम नहीं करता, जबकि मां मोहल्ले में लोगों के घरों में बर्तन धोकर किसी तरह अपना गुजारा करती थीं।
बृजेश आए दिन शराब के लिए मां से रुपये मांगता था। न देने पर पीटता था। शनिवार दोपहर भी उसने मां को पीटा। यह बात बिंदु देवी ने तीनों बेटियों को फोन पर बताई तो वे तीनों मां के पास पहुंची, तब वह बेहोश पड़ी मिलीं। उन्हें सीएचसी ले जाया गया, वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। रचना का कहना है कि बृजेश ने विषाक्त पदार्थ खिलाने के बाद मां की गर्दन दबाकर हत्या कर दी। रचना देवी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें