नोटिस में हफ्ते भर के अंदर पूछताछ के लिए जांच अधिकारी के सामने पेश न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। इन पर शक है कि इन्होंने फर्जी तरीके से प्रवेश पत्र प्राप्त कर परीक्षा दी थी।
एसटीएफ की जांच में पीलीभीत जिले के पांच ऐसे युवकों के नाम सामने आए हैं, जिन्होंने भोपाल जाकर परीक्षा दी थी। इनमें थाना अमरिया क्षेत्र के गांव हर्रायपुर निवासी इमरान हुसैन व मुक्तादिर अहमद समेत जिले के पांच युवक शामिल हैं। बुधवार देर शाम भोपाल एसटीएफ के प्लाटून कमांडर चंद्रकेतु सिंह, सिपाही रमेश सिंह के साथ पीलीभीत पहुंचे। प्लाटून कमांडर ने बताया कि नोटिस में कहा गया है कि जांच में इन लोगों का परीक्षा में शामिंल होना पाया गया है। नोटिस में पूछताछ के लिए हफ्ते भर के अंदर भोपाल उप पुलिस अधीक्षक के सामने पेश होने के निर्देश दिए गए हैं।