पीलीभीत। मतदान में बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के मतदाता दोपहर एक बजे तक पूरनपुर से पीछे थे। इसके बाद जो बढ़त बनाई तो लगातार पहले नंबर पर कब्जा बनाए रखा। वहीं सदर विधानसभा क्षेत्र के मतदाता बहेड़ी के मतदाताओं से सुस्त दिखे। जबकि मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए शहर में कई रैलियां और जागरूकता कार्यक्रम हुए थे।
प्रचार के दौरान भाजपा के मंत्रियों और पदाधिकारियों ने जहां डेरा जमाए रखा तो सपा-बसपा के नेताओं और उम्मीदवारों ने भी मतदाताओं से बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की। शुक्रवार को हुए मतदान की बात करें तो दिन में एक बजे तक पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र आगे रहा। इसके बाद बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने किसी को आगे नहीं आने दिया। लगातार बढोतरी बनाए रखी।
इसके विपरीत सदर विधानसभा क्षेत्र में मतदान का प्रतिशत पूरनपुर और बरखेड़ा से पीछे ही रहा। (संवाद)
सुबह 9 बजे का मतदान प्रतिशत
पीलीभीत -13.08
बरखेड़ा -14.15
पुरनपुर -15.36
बीसलपुर -12.47
बहेड़ी - 11.74
कुल प्रतिशत - 13.36
.........
सुबह 11 बजे का मतदान प्रतिशत
पीलीभीत -26.95
बरखेड़ा -27.16
पुरनपुर -29.15
बीसलपुर -24.35
बहेड़ी - 26.67
कुल प्रतिशत -26.88
............
दोपहर एक बजे तक का मतदान प्रतिशत
पीलीभीत -37.98
बरखेड़ा -38.95
पुरनपुर -40.23
बीसलपुर -35.5
बहेड़ी - 39.72
कुल प्रतिशत -38.49
.........
तीन बजे तक का मतदान प्रतिशत
पीलीभीत -47.55
बरखेड़ा -51.88
पुरनपुर -49.78
बीसलपुर -46.04
बहेड़ी - 49.55
कुल प्रतिशत -48.9
.......
शाम पांच बजे तक का मतदान प्रतिशत
पीलीभीत -58.95
बरखेड़ा -63.75
पुरनपुर -60.78
बीसलपुर -56.7
बहेड़ी - 60.65
कुल प्रतिशत -60.1