फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सीओ पर मतदान प्रभावित करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरनियां। बहेड़ी से सपा विधायक अताउर्रहमान ने सीओ बहेड़ी अरुण कुमार पर मतदान प्रभावित करने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत आब्जर्बर से की गई है।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि रिछा में उनके घर के सामने स्थित प्राथमिक विद्यालय में मतदान केंद्र बनाया गया है। शुक्रवार को सीओ बहेड़ी ज्यादातर समय इसी मतदान केंद्र के बाहर बैठकर मतदाताओं की आईडी चेक करते रहे। इस वजह से मतदान की गति प्रभावित हुई। उनके भाई ने जब इस पर आपत्ति जताई तो करीब 30 मिनट तक मतदान ठप रहा। मामले की जानकारी सपा प्रत्याशी भगवत सरन गंगवार को दी गई। उन्होंने इसकी शिकायत आब्जर्बर से की। इस मामले में जब सीओ से बात की गई तो उन्होंने आरोपों को गलत बताया। कहा कि किसी को भी वोट डालने से नहीं रोका गया।
विज्ञापन

वहीं, भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद ने जिला निर्वाचन अधिकारी को भेजी शिकायत में सियाठेरी के प्राथमिक विद्यालय में बनाए गए बूथ संख्या 18 व 19 पर बूथ एजेंटों को बाहर निकालने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि एजेंट देवेंद्र कुमार व मुकेश कुमार यहां तैनात थे। यहां मौजूद सुरक्षा कर्मी पहचान पत्र की जांच के नाम पर मतदाताओं को परेशान कर रहे थे। टोकने पर यहां तैनात सिपाही ने दोनों को विद्यालय से बाहर निकाल दिया। उन्होंने अभद्रता का भी आरोप लगाया। कहा कि पोलिंग एजेंट के हस्ताक्षर कराए बगैर ही ईवीएम मशीनों को सील करके अधिकारी ले गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें