फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाल ने मतदाता को मारा डंडा, घायल

Wed, 09 Dec 2015 11:24 PM IST
पूरनपुर/पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के चौथे चरण में बुधवार शाम बवाल होते-होते बचा। मतदान करने जा रहे एक मतदाता को कोतवाल द्वारा डंडा मारने से वह घायल हो गया। गुस्साई भीड़ ने कोतवाल की जीप को घेर लिया।
विज्ञापन


कोतवाल किसी तरह निकल गए। वहीं ग्रामीण घायल को सीएचसी लेकर पहुंचे और पुलिस ने खिलाफ प्रदर्शन किया। पीड़ित की ओर से कोतवाली में कोतवाल के खिलाफ तहरीर दी गई है।

पूरनपुर देहात के मोहल्ला करीमगंज निवासी 40 वर्षीय फखरूद्दीन शाम करीब तीन बजे जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज स्थित मतदान केंद्र पर वोट डालने जा रहे थे। वह मतदान केंद्र के बाहर सड़क पर पहुंच ही थे कि पीछे से पुलिस की जीप आ गई।
विज्ञापन


आरोप है कि जीप में सवार कोतवाल शक्ति सिंह ने उनके हाथ में डंडा मार दिया। इससे वह जमीन पर गिर पड़े। यह देख मौके पर खड़े ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। उन्होंने पुलिस की जीप घेर लिया।

इस घटना के बाद कोतवाल मौका देखकर वहां से निकल गए। मौजूद ग्रामीण घायल फखरूद्दीन को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केेंद्र पहुंचे। पीड़ित के परिवार वालों का कहना है कि डंडा मारने से फखरूद्दीन के हाथ में फ्रैक्चर हुआ है।

 इधर गुस्साई भीड़ ने सीएचसी गेट पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इधर पीड़ित की ओर से कोतवाली में कोतवाल शक्ति सिंह के खिलाफ तहरीर दी गई है। लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।

तहरीर में मतदान केंद्र से करीब 200 मीटर दूर खड़े होने के बावजूद कोतवाल पर डंडा मारने का आरोप लगाया गया। डीएम के पहुंचने पर फखरूद्दीन के परिवार वालों ने उनसे भी शिकायत की। इस पर उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

000
मतदान केंद्रों के निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज के पास एक अधेड़ हड़बड़ा कर अचानक गिर गया था। डंडा मारने का आरोप निराधार है।  
- शक्ति सिंह, कोतवाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें