जिले में मतदाता दिवस का आयोजन कर मतदाताओं को शपथ दिलाई गई। कलेक्ट्रेट में डीएम ओएन सिंह ने कलेक्ट्रेट स्टाफ को मतदान अवश्य करने की शपथ दिलाई। इसके अतिरिक्त स्कूल कॉलेजों एवं अन्य संस्थाओं में भी मतदाताओं को शपथ दिलाई गई। बूथों पर बीएलओ ने भी उपस्थित रहकर मतदाताआें के पहचान पत्र वितरित किए।
शासन से 25 जनवरी को मतदाता दिवस मनाने के निर्देश थे, लेकिन रविवार होने के चलते कार्यक्रम में परिवर्तन कर इसे शुक्रवार को मनाया गया। सुबह कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी ने एडीएम आलोक सिंह एवं अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में शपथ दिलाई।
पुष्प इंस्टीट्यूट में प्राचार्य डॉ. सीबी मिश्र ने मतदान का महत्व समझाकर शपथ दिलाई। इस मौके पर प्रबंधक निदेशक एपीएस संधू, राजेंद्र कुमार, डॉ. गीतिका शुक्ला, पूजा सक्सेना, डॉ. निर्मल कौर, हरेंद्र सिंह रावत, ईशा महेंद्रू, छाया गंगवार, मेघा पटेल, भावना कटियार, सुप्रिया अग्रवाल, गरिमा गंगवार, सृष्टि सक्सेना, अलका सिंह, डॉ. संगीता सिंह, इमरोज खान, शहजाद खान, जुबैर खान, रोहित अग्रवाल, दिव्यानी अग्रवाल सहित कई लोग मौजूद रहे।
रामलुभाई साहनी महिला महाविद्यालय में भी मतदाता दिवस का आयोजन कर शपथ दिलाई गई। रामा इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य ब्रह्मशंकर गंगवार ने छात्रों को मतदान के लिए प्रेरित किया। स्प्रिंगडेल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में छात्र छात्राओं को शपथ दिलाई गई। उधर उपाधि कॉलेज, ड्रमंड कॉलेज, जीजीआईसी, आयुर्वेदिक कॉलेज सहित शहर के विभिन्न बूथों पर बीएलओ ने मौजूद रहकर मतदाता पहचान पत्र वितरित किए।
न्यूरिया। कस्बे के राजकीय इंटर कॉलेज में मतदाता दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य बानासुर ने छात्र एवं अध्यापकों को मतदान की शपथ दिलाई।
बीसलपुर। तहसीलदार नन्हे लाल ने शुक्रवार को तहसील सभागार में नए मतदाताओं को शपथ दिलाई। इस मौके पर अधिकांश बीएलओ और सुपरवाइजर भी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन मनोज गंगवार ने किया।
पूरनपुर। गुरुनानक इंटर कालेज मेें शुक्रवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम हुआ। इसमें सभी विद्यार्थियों और स्टाफ ने शपथ ली। लघु नाटिका, गीत, भाषण प्रतियोगिता भी हुई।