फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत: कहासुनी के बाद दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल

Sun, 23 Aug 2026 04:30 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

बरखेड़ा क्षेत्र के दौलतपुर पट्टी गांव में कहासुनी को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन
दो पक्षों में हुई मारपीट - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर पट्टी में पुरानी कहासुनी को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि दूसरे पक्ष ने भी पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


ग्राम दौलतपुर पट्टी निवासी गुड्डी देवी पत्नी रामौतार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार दोपहर करीब दो बजे वह अपने घर में मिठाई के डिब्बे तैयार कर रही थीं। इसी दौरान पड़ोसी गंगासरन एक दिन पहले हुई कहासुनी को लेकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर गंगासरन ने अपने पुत्र अमित, सुमित और पत्नी अनीता के साथ मिलकर लाठी-डंडों से उनके साथ मारपीट की।

पीड़िता के अनुसार, सूचना मिलने पर जब उनके पति रामौतार मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। मारपीट की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे पक्ष ने भी दी तहरीर 
दूसरी ओर, ओमवती ने भी पुलिस को शिकायती पत्र देकर रामौतार, गुड्डी देवी और पंकज पर मारपीट, गाली-गलौज तथा लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि घटना में उन्हें चोटें आईं और आरोपियों ने दोबारा शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

पुलिस ने गुड्डी देवी की तहरीर पर गंगासरन, अमित, सुमित और अनीता के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि दूसरे पक्ष की शिकायत की भी जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें