फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कूड़ा डालने के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, नौ लोग घायल

Thu, 19 Nov 2026 12:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूरिया। थाना क्षेत्र के ग्राम मैदना में मकान के सामने कूड़ा डालने को लेकर दो पड़ोसियों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। लाठी-डंडे, सरिया और धारदार हथियार से किए गए हमले में दोनों पक्षों के नौ लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने क्रॉस रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम मैदना निवासी रोहित कुमार ने न्यूरिया पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके मकान के सामने पड़ोसी अरविंद आए दिन कूड़ा डालता है। इससे परिवार के लोगों को परेशानी होती है। 17 नवंबर को भी अरविंद ने मकान के सामने कूड़ा डाल दिया। उसके पिता विजयपाल ने इसका विरोध किया तो आरोपी गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि अरविंद ने अपने साथी उपदेश कुमार, लालबहादुर और सुशीला देवी के साथ मिलकर लाठी-डंडे, सरिया और धारदार हथियार से विजयपाल पर हमला कर दिया।
पिता को बचाने पहुंचे उसके भाई जंगबहादुर और प्रताप सिंह को भी पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
वहीं, दूसरे पक्ष के हर्ष कुमार ने भी रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसका आरोप है कि 17 नवंबर की शाम करीब साढ़े सात बजे परिवार के लोग घर पर चाय पी रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी विजय ने उसके घर के बाहर रखा कूड़ेदान तोड़ दिया।
विज्ञापन

विरोध पर विजय ने प्रताप सिंह, अनिल कुमार और विनोद कुमार के साथ मिलकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में हर्ष कुमार समेत परिवार के अरविंद कुमार, लालबहादुर, उपदेश, सुशीला देवी, उमा और उत्कर्ष घायल हो गए। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

सीओ सदर नताशा गोयल ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रॉस रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें