फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण करने वाले पर कोतवाली पुलिस ने कसा शिकंजा

Wed, 13 Jul 2016 11:28 PM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएमओ आवास की दीवार तोड़कर कब्जा करने की नीयत से गेट लगवाने की कोशिश कर रहे युवक पर कोतवाली पुलिस ने कानूनी शिकंजा कसा है। अवर अभियंता की ओर से मिली तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया गया है। 
विज्ञापन

मंगलवार को सीएमओ आवास पर अतिक्रमण करने की कोशिश की गई थी। सड़क किनारे की दीवार को तोड़कर पास की परविंदर सिंह गेट लगवाने लगा। सीएमओ के विरोध करने पर आरोपी ने घर वालों के साथ हंगामा करना शुरू कर दिया था। जानकारी मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र शर्मा मौके पर पहुंचे और सख्ती से अतिक्रमण करने वाले पुलिस के हवाले कर दिया था। देर शाम तक पुलिस कार्रवाई के लिए तहरीर का इंतजार करती रही। बाद में अवर अभियंता विश्राम सिंह की ओर से कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई। जिसके आधार पर पुलिस ने पकड़े गए युवक पर कानूनी कार्रवाई की है। कार्यवाहक कोतवाल एके सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ अवैध तरीके से कब्जा करने की कोशिश और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को बुधवार को कार्रवाई पूरी कर चालान कर दिया गया। इसकी एक रिपोर्ट बनाकर सिटी मजिस्ट्रेट को भी भेजी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें