बीसलपुर तहसील परिसर में ग्रामीणों ने दिया धरना संवाद
बीसलपुर। गांव मरैना के ग्रामीणों ने अन्नपूर्णा भवन दूसरे स्थान पर बनवाने के लिए शुक्रवार को तहसील परिसर में धरना दिया।
गांव के कुछ ग्रामीण तहसील पहुंचे और परिसर में धरने पर बैठ गए। काफी देर तक धरना देने के बाद ग्रामीणों एसडीएम नागेंद्र पांडेय को ज्ञापन दिया। इसमें कहा गया कि उनके गांव में अन्नपूर्णा भवन स्वीकृत हुआ है। प्रधान उस भवन को गलत स्थान पर बनवाने का प्रयास कर रहे हैं। प्रधान ने इसके लिए मनमाने ढंग से प्रस्ताव पास करवा दिया है। जिस स्थान पर भवन बनवाने का प्रस्ताव पास किया गया है, वहां पर बारिश में पानी भर जाता है। ज्ञापन में उस प्रस्ताव निरस्त कराने और अन्नपूर्णा भवन उपयुक्त स्थान पर बनवाने की मांग की गई है। धरना देने वालों में रणजीत सिंह, श्याम पाल, दलवीर सिंह, बेबी सिंह, सोनू सिंह, शुभम कुमार, केशव मिश्रा, श्याम गोपाल, विकास मौर्य, रविंद्र कुमार, अजय सिंह, धर्मवीर, बलराम, रामनिवास, सोनपाल, सौरभ मिश्रा,अनिल मिश्रा आदि ग्रामीण शामिल रहे। संवाद