फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अन्नपूर्णा भवन दूसरी जगह बनवाने के लिए ग्रामीणों ने दिया धरना

Fri, 30 Jan 2026 11:18 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
बीसलपुर तहसील परिसर में ग्रामीणों ने दिया धरना  संवाद
विज्ञापन
बीसलपुर। गांव मरैना के ग्रामीणों ने अन्नपूर्णा भवन दूसरे स्थान पर बनवाने के लिए शुक्रवार को तहसील परिसर में धरना दिया।
विज्ञापन


गांव के कुछ ग्रामीण तहसील पहुंचे और परिसर में धरने पर बैठ गए। काफी देर तक धरना देने के बाद ग्रामीणों एसडीएम नागेंद्र पांडेय को ज्ञापन दिया। इसमें कहा गया कि उनके गांव में अन्नपूर्णा भवन स्वीकृत हुआ है। प्रधान उस भवन को गलत स्थान पर बनवाने का प्रयास कर रहे हैं। प्रधान ने इसके लिए मनमाने ढंग से प्रस्ताव पास करवा दिया है। जिस स्थान पर भवन बनवाने का प्रस्ताव पास किया गया है, वहां पर बारिश में पानी भर जाता है। ज्ञापन में उस प्रस्ताव निरस्त कराने और अन्नपूर्णा भवन उपयुक्त स्थान पर बनवाने की मांग की गई है। धरना देने वालों में रणजीत सिंह, श्याम पाल, दलवीर सिंह, बेबी सिंह, सोनू सिंह, शुभम कुमार, केशव मिश्रा, श्याम गोपाल, विकास मौर्य, रविंद्र कुमार, अजय सिंह, धर्मवीर, बलराम, रामनिवास, सोनपाल, सौरभ मिश्रा,अनिल मिश्रा आदि ग्रामीण शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें