फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नदी की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। थाना क्षेत्र के गांव बेबी सिंह काॅलोनी निवासी ग्रामीणों ने मंगलवार को नदी की जमीन पर कब्जे का आरोप लगाकर विरोध-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि कटिना नदी का पानी और बाढ़ का पानी गांव की आबादी से होकर ढाई किलोमीटर दूर माला नदी में मिलता है। नदी की चौड़ाई करीब 30 मीटर से अधिक है। एक युवक ने चोरी-छिपे उस पर कब्जे का प्रयास किया है। कुछ मीटर दूरी तक ऊंची दीवार उठा ली है। वहां पक्के कमरे का निर्माण करा रहा है। ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में पवित्र हालदार, चंदन मंडल, सपन मंडल किशोर राय, मिहिर व्यापारी, जयंत डाली, परितोष मंडल आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें