फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ग्रामीणों ने राजस्व विभाग के विरोध में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बीसलपुर के गांव बरसिया में राजस्व विभाग के विरोध में प्रदर्शन करते ग्रामीण। स्रोत - वीडियो ग्रै
विज्ञापन
बीसलपुर। गांव बरसिया के कुछ ग्रामीणों ने सार्वजनिक मार्ग के कुछ हिस्से पर कब्जा होने को लेकर बुधवार को राजस्व विभाग के विरोध में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


गांव बरसिया के कुछ ग्रामीण बुधवार को गांव में ही एक स्थान पर एकत्र हुए और राजस्व विभाग के विरोध में प्रदर्शन करने लगे। ग्रामीणों का आरोप था कि राजस्व विभाग की मिलीभगत से गांव के ही एक दबंग ने गांव के प्रमुख मार्ग के कुछ हिस्से पर कब्जा कर लिया है।
इससे वह मार्ग काफी संकरा हो गया है। लोगों को आने-जाने में दिक्कत होती है। शिकायत करने पर दबंग लड़ने लगता है। राजस्व विभाग के अधिकारियों से शिकायत की लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पौन घंटे प्रदर्शन करने के बाद ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि तीन दिन में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे लोग तहसील परिसर में राजस्व विभाग के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर देंगे। इस मौके पर वीरपाल, रामलखन, मदन, अजय, पृथवीराज, सोनू, अनिक, सचिन, महेंद्र, सोनपाल, पप्पू, राजेश, जितेंद्र, कृपाल, सर्वेश, सुखपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें