गजरौला। थाना गजरौला क्षेत्र के गांव रामनगरिया का पुल क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। मंगलवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर सांसद और विधायक से पुल का शीघ्र निर्माण कराने की मांग की। उनका कहना था कि पुल पर बाढ़ का पानी चढ़ने से आवाजाही मुश्किल हो गई है और हर वक्त हादसे का खतरा बना हुआ है।
ग्रामीणों का आरोप था कि करीब एक वर्ष पूर्व माला रोड का निर्माण तो कराया गया, लेकिन पुल की मरम्मत नहीं की गई। यहां तक कि पुल पर रेलिंग भी नहीं लगाई गई, जिससे आवागमन खतरनाक बना हुआ है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में पूर्व प्रधान लालाराम, छोटेलाल, रोहित कुमार, राजू, अर्जुन पाल, नन्हेंलाल, पूरनलाल, विकास, गुलाबी सिंह, कुलविंदर सिंह, गोपाल, कन्हैयालाल, सोनू, रूपलाल, प्रेमपाल, राजेश, बबलू, राकेश कुमार, माखनलाल, तारावती, बाबूराम, गंगाराम, बिरजन समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद