फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: रम्पुरिया महोफ में बाघ पहुंचने से दहशत, चार दिन पहले किसान का किया था शिकार

Sat, 03 Jun 2023 05:39 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

 न्यूरिया क्षेत्र में किसान की जान लेने वाले बाघ की चहलकदमी लगातार बनी हुई है, जिससे ग्रामीणों में दहशत है। किसान खेतों पर जाने से डर रहे हैं। वहीं वन विभाग निगरानी के दावे कर रहा है। 
विज्ञापन
बाघ (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के न्यूरिया क्षेत्र में निगरानी के दावों के बीच किसान को मारने वाले बाघ की दहशत कम होने का नाम नहीं ले रही। पांच किलोमीटर के दायरे में बाघ की मौजूदगी देखी जा रही है। शनिवार सुबह रम्पुरिया महोफ गांव की सीमा में बाघ देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत रही। सूचना के बाद वन विभाग की टीम ने मौका मुआयना कर निगरानी बढ़ाई है।

विज्ञापन
Trending Videos

न्यूरिया के गांव अलीगंज बरी में चार दिन पूर्व आबादी के निकट खेत में पहुंचे बाघ ने एक किसान को हमला कर मार दिया था। इसके बाद से बाघ की लगातार मौजूदगी देखी जा रही है। स्थिति पर नजर रखने के लिए विभाग ने टीमों का गठन करने के साथ नौ कमरे भी लगाए हैं।

सांड़ का भी किया था शिकार 

दो दिन पूर्व बाघ ने मानपुर गांव के निकट पहुंचकर एक सांड़ को मार डाला था। बाघ की लगातार मौजदूगी से परेशान ग्रामीणों ने खेतों की ओर जाना कम कर दिया है। लोगों का कहना है कि बाघ आबादी के निकट घूम रहा है। विभाग की ओर से पकड़ने के नाम पर पिंजरा लगाकर सिर्फ दिखावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को भी बाघ रम्पुरिया महोफ गांव की सीमा में चहलकदमी करते देखा गया। किसान परमजीत सिंह के खेत से बाघ के पैरों के निशान ट्रेस किए गए। सूचना के बाद सामाजिक वानिकी के डिप्टी रेंजर शेर सिंह भी मौके पर पहुंचे। डिप्टी रेंजर ने बताया कि बाघ की निगरानी जारी है।रम्पुरिया क्षेत्र में भी कैमरे लगाए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें