फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पात्रों के नाम हटाने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Sat, 27 Feb 2016 08:25 PM IST
माधोटांडा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम को लेकर हुई खुली बैठक में ग्रामीणों ने सूची से पात्रों के नाम हटाने के विरोध में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सूची में 320 पात्रों में मात्र 72 लोगों के नाम ही दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र की रमनगरा ग्रामपंचायत में शनिवार को खुली बैठक हुई, जिसमें कुछ ग्रामीणों का कहना था कि गुन्हान गांव में 326 पात्र पहले से चले आ रहे हैं, लेकिन अब मात्र 72 पात्रों के नाम शामिल किए गए हैं। इस पर सचिव व ग्राम प्रधान ने शेष नाम मठइयालालपुर की सूची में दर्ज होने की जानकारी दी। इस पर कुछ ग्रामीणों ने बताया कि वह लोग पिछले सात दिनों से मठइयालालपुर दौड़ रहे हैं, वहां की सूची में भी नाम नहीं हैं। संतोषजनक जवाब न मिलने से गुस्साएं ग्रामीणों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और गुन्हान की सूची में नाम दर्ज कराने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में हरीराम गौतम, रामदरस, मिथलेश पांडेय, उत्तम विश्वास, जयदेव, रामस्वरूप, राजकुमार, शिव कुमार, श्यामलाल, रामवचन, कुमोद मंडल, राजाराम, पंकज मंडल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें