फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशनपुर के ग्रामीणों का जल्द पूरा होगा बिजली का सपना

Tue, 11 Jul 2017 10:45 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
विज्ञापन
उद्घ्‍ााटन करते भ्‍ााजपा ‌िजजिलाध्‍ययक्ष्‍ा
विज्ञापन
 कई साल से बिजली का इंतजार कर रहे ललौरीखेड़ा ब्लाक के किशनपुर गांव के लोगों की उम्मीद अब पूरी होगी। दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना के तहत गांव का चयन होने के बाद विद्युतीकरण कार्य कर शुभारंभ किया गया। इसको जल्द पूरा करने के बाद बिजली सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। 
विज्ञापन

जिले में पिछले दिनों बिजली सप्लाई से अछूते 299 गांवों का दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना के तहत चयन किया गया था। योजना के तहत ऐसे गांवों को बिजली का तोहफा दिया जाएगा। इसका शुभारंभ ललौरीखेड़ा ब्लाक के किशनपुर गांव से किया गया। इस गांव की आबादी एक हजार के करीब है। दशकों से यहां के लोग बिजली का इंतजार कर रहे थे। मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार ने नारियल फोड़कर इसका शुभारंभ किया। इस दौरान बिजली विभाग के अधिकारियों ने गांव के लोगों को विद्युतीकरण होने के बाद के फायदों से अवगत कराया। एक्सईएन रणजीत चौधरी ने बताया कि जनपद में कुल 299 गांवों में बिजली सप्लाई योजना के तहत दी जानी है। आज शुभारंभ के बाद यहां पोल बिछाने के बाद तार लगाकर सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। इसमें कितना समय लगेगा, अभी स्पष्ट नहीं कहा जा सकता। हालांकि करीब तीन माह के भीतर शुरू कराने के प्रयास रहेंगे। पूरे प्रोजेक्ट की लागत 13.86 करोड़ है। इस मौके पर शहर विधायक के प्रतिनिधि विजय सिंह गंगवार, तुलाराम लोधी, एसडीओ अतुल वर्मा आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें